कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में लोगों ने आवास योजना का लाभ दिलाने व ज़मीन विवाद में राहत देने समेत कई शिकायतें रखीं
जिला उपायुक्त ऋतुराज के द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर जिले के नागरिकों ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आवास योजना का लाभ दिलाने, जमीन विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित आवेदन दिए।