कोडरमा: कोडरमा घाटी में शादी से लौट रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल अस्पताल में भर्ती
कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राँची - पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी बीएसएनएल टावर के समीप एक वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान (1) अंसुमन सिंह उम्र 16 पिता त्रिपुरारी सिंह, (2) आयुष सिंह उम्र 19 वर्ष पिता अमित सिंह दोनों बिहार के बलिया निवासी के रूप मे हुई है।