शिवालय मंदिर में सरस्वती संकीर्तन मंडली ने किया भंडारे का आयोजन
रामगढ़। शिव मंदिर धर्मशाला, शिवालय मंदिर रामगढ़ में बुधवार को सरस्वती संकीर्तन मंडली रामगढ़ की ओर से श्रीकृष्ण जी की छठी के उपलक्ष्य में धार्मिक संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और भजनों का आनंद लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकीर्तन के पश्चात आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, मालपुआ सहित विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
सरस्वती संकीर्तन मंडली की महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को भक्ति और सेवा से जोड़ना तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और मंडली के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।