मोरवा: मोरवा के खुदनेश्वर धाम में दूसरे दिन भी जारी रहा जलाभिषेक, करीब 50,000 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम परिसर में श्रद्धालुओं का तांता दूसरे दिन भी लगा है। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने दूर दराज से लोग बड़े पैमाने पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को करीब 50000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।