राजगढ़ी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू कार्य फिर से शुरू
यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइड स्थल पर कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान को आज मंगलवार को पुनः प्रारम्भ किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दल राहत एवं बचाव कार्यों मे जुटे हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार मौके पर रेस्क्यू को लीड कर रहे हैं।