ग्वालियर गिर्द: सिंधिया समर्थक BJP नेता गुरुमुख करोसिया का पुराना वीडियो वायरल, बोले- 'राजनीतिक साजिश के तहत लीक'
ग्वालियर में सिंधिया समर्थक भाजपा नेता गुरुमुख करोसिया का पुराना वीडियो शनिवार रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 4 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में करोसिया ने दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद करोसिया ने इसे पुराना बताते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया है।