कोटा: रतनपुर के भीम चौक में धारदार चाकू से लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Aug 11, 2025 थाना रतनपुर में फोन के माध्यम सूचना मिली की भीमचौक में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने टीम भीम चौंक भेजा।जहां आरोपी दुर्गेश कुमार लहरे उम्र 20 वर्ष साकिन मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। चाकू जप्तकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।