कोटा: बिलगहना क्षेत्र में मोटर पंप और बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Aug 10, 2025 बेलगहना पुलिस ने ग्राम कूपाबांधा, दारसागर,बानाबेल, छतौना तथा ग्राम नवाडीह से 2नग बैटरी और 5 नग मोटर पंप चोरी करने वाले 3 आरोपी - सुभाष निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी बानाबेल ,उजियार अगरिया उम्र 23 वर्ष निवासी कूपाबांधा और बिहारी लाल प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी पंडरापथरा सभी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।