कोटा: रतनपुर की बेटी साक्षी ने छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती में किया टॉप, हासिल की प्रथम रैंक
Kota, Bilaspur | Aug 10, 2025 रतनपुर डबरापारा निवासी साक्षी कहरा ने छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती में प्रथम रैंक हासिल कर रतनपुर नगर के नाम रोशन कर दिया। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने जीवन की कठिनाइयों को डटकर सामना किया और हिम्मत व लगन के सहारे सफलता की नई कहानी लिखी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि रतनपुर की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।