कोटा: विकास खंड कोटा के ग्राम कोंनचरा में पारंपरिक भोजली पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ
Kota, Bilaspur | Aug 10, 2025 ग्राम कोंनचरा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भोजली त्यौहार हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। ग्रामीण महिलाएं सिर पर भोजली सजाकर डीजे की धुन पर नाचते हुए छत्तीसगढ़ महतारी चौक पहुंची ।जहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात गांव के तालाब में भोजली विसर्जन किया गया। इसअवसर पर जनपद सदस्य रोहिणी नेतु यादव जनपद सदस्य परमेश्वर खुसरो सरपंच ग्राम पंचायत कोंनचरा सहित लोग उपस्थित रहे