कुटुंबा: बीचला मोड़ के पास शराब लदी बाइक जब्त, धंधेबाज फरार, अंबा-नवीनगर पथ पर पुलिस की वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई
कुटुंबा थाना की पुलिस ने अंबा-नवीनगर पथ पर बीचला मोड़ के समीप शराब लदी एक बाइक जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की और उस पर बंधे थैले से 300 एमएल की 87 बोतल देसी शराब बरामद की गई।