ललमटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इसी दौरान उसकी कथित प्रेमिका वहां पहुंच गई। आमना-सामना होते ही दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।