प्रेस विज्ञप्ति मोतिहारी,
दिनांक: 21/09/2026
जनगणना -2027 के आंकड़ों को त्रुटिरहित करते हुए जारी होगा जिला हस्तपुस्तिका -जिला सांख्यिकी पदाधिकारी
समाहरणालय अंतर्गत अवस्थित डॉ राधाकृष्ण भवन में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों के साथ जिला हस्त पुस्तिका निर्माण कार्य को लेकर समीक्षात्मक बैठक श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के आंकड़े त्रुटिरहित जारी किये जाएंगे।भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में जिला जनगणना पुस्तिका (DCHB) का संकलन कार्य प्रगति पर है। प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ चार्ज में निम्नलिखित विसंगतियां पायी गयी हैं:
जैसे - 2011 में आबाद (Inhabited) ग्राम को 2027 में गैर-आबाद (Uninhabited) दर्शाना, आबाद ग्राम में परिवार संख्या शून्य दर्शाना, बेचिरागी ग्राम में परिवार संख्या अंकित करना, ग्राम का Status Null दर्शाना, सरकारी प्री-प्राइमरी स्कूल (Nursery/UKG/Kg) का गलत अंकन, क्षेत्रफल / सिंचित भूमि को शून्य दर्शाना, Non Agriculture Area का गलत आकलन, Power Supply Zero दर्शाना, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल स्रोत (नदी/तालाब) और स्वच्छ भारत मिशन के Area Covered का गलत अंकन आदि।
उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखें।
साथ ही सभी चार्ज को निर्देश दिया कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन आंकड़े 3 दिनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। चार्ज अंतर्गत किसी भी प्रकार की विसंगति बरकरार रहने पर संबंधित चार्ज की जवाबदेही तय की जायेगी। मौके पर निदेशालय के नोडल अधिकारी शकील अहमद, कोषांग के प्रधान सहायक गोपाल जी मिश्रा, प्रबंधन कोषांग से अमरेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, वशीम परवेज, अभिजीत कुमार,कुणाल चौबे, आदि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Sep 21, 2026