मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन का निरीक्षण गया। अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। पैथोलॉजी लैब के L.T को गुणवतापूर्ण जांच करने के लिये निर्देश दिए गए। इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट को भी सभी दवाईयों की व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।