डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने श्रम स्टार रेटिंग योजना को लेकर ज़िले वासियों को दी जानकारी
डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने श्रम विभाग की पहल जारी नई योजना श्रम स्टार रेटिंग को लेकर जिलेवासियों को विस्तृत जानकारी दी । जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने सभी उद्योग प्रतिष्ठानो व्यापारियों को श्रम स्टार से जुड़ने का आवाहन करते हुए पंजीयन करने और जिम्मेदारी के साथ विकास में भागीदारी करने का संदेश दिया।