धनौरा: शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने पांच सीटों पर की जीत, गजरौला में कार्यकर्ताओं की पूजा और बाटी मिठाई
गजरौला। उत्तर प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच सीटों पर जीत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और लोगों में वितरित किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई और ईश्वर का आभार व्यक्त किया।