भभुआ: मुंडेश्वरी मंदिर की सीढ़ी चढ़ते समय छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ी, सदर में चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Bhabua, Kaimur | Feb 22, 2026 मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जाने के दौरान सीढ़ी से चढ़ रही छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार 1:30 बजे की बताई जाती है। मृत छात्रा की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव गांव निवासी शंभू जयसवाल की 14 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी जयसवाल बताया जाता है। सदर अस्पताल में छात्रा को चिकित्सक ने मृत घोषित किया।