डिंडौरी: जिला अस्पताल में बैठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विश्व डेंगू दिवस पर दिए निर्देश
डिंडौरी जिला अस्पताल में बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज पांडे ने जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल के जवाबदार अधिकारी कर्मचारियों को विश्व डेंगू दिवस को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए । जिला अस्पताल में रविवार दोपहर 3:30 बैठक आयोजित हुई और मरीजों के समुचित उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर डॉक्टर मनोज पांडे ने आवश्यक निर्देश दिए।