धनेटा महाविद्यालय के पायल वनी इकाई अध्यक्ष व आर्य शर्मा वने इकाई सचिव
धनेटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धनेटा इकाई की नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विद्यार्थियों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए विद्यार्थी हितों, सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में पायल ठाकुर को अध्यक्ष तथा आर्यन शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। निकिता, दिव्यांशु एवं वंशिका मनकोटिया को उपाध्यक्ष तथा कशिश, नीरज एवं प्रिया को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। शानवी शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कृतिका ठाकुर एवं सुजल को मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। सुजल कुमार को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट, आयुष को स्टूडेंट फॉर सेवा, दिशा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक तथा वंशिका को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। गैल्विन सकलानी को खेलो भारत संयोजक नियुक्त किया गया। भावना को बी.ए. प्रमुख, दिव्यांशु ठाकुर को बी.कॉम. प्रमुख, साक्षर राणा को बी.एससी. प्रमुख तथा पीयूष कांग को रक्तदान प्रमुख बनाया गया। कशिश, मोहित एवं अनुज को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाए और संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का प्रयास करे।
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन के दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में रचनात्मक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।