बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में चैती अष्टमी धूमधाम से मनाई गई, मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया डलिया
Bausi, Banka | Mar 26, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से चैती अष्टमी मनाया गया। चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन गुरुवार करीब 9:00 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालु डलिया चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे। वहीं संध्या में मां भगवती की आरती कर आराधना की गई। पुरानी हाट स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मंदिर में देखने को मिली।