शाजापुर: उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर और ASP ने ली शपथ
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंगलवार सुबह 9:00 बजे उत्कृष्ट स्कूल परिसर में विधायक अरुण भीमावद, कलेक्ट ऋजु बाफना, एएसपी टीएस बघेल सहित सैकड़ों लोगों ने एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।