सरदारशहर: कल्याणपुरा जाने वाले रोड पर घायल अवस्था में मिला युवक, राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
सरदारशहर के कल्याणपुरा रोड़ पर सोमवार शाम 5 बजे घायल अवस्था में एक युवक सड़क पड़ा था। वहाँ से गुजर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉ हेमंत शर्मा के नेतृत्व में नर्सिंग टीम ने घायल का उपचार किया।