कोंडागांव: माकड़ी में मवेशी से टकराने के कारण घायल हुआ तेज रफ्तार बाइक सवार 21 वर्षीय युवक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
माकड़ी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ जिसमें खचगांव का 21 वर्षीय युवक बोनकु राम बघेल बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है घायल बोनकु राम बघेल अपने किसी काम से आज सुबह खचगांव से जोबा जा रहा था उसी दौरान माकड़ी में उनकी बाइक मवेशी से टकरा गई। जिसके चलते वह बाइक से गिरकर सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनके कंधे और हाथ में चोट लगी है।