कोंडागांव: नगरपालिका प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, 29 अप्रैल से निकाय क्षेत्र के समस्त कार्य बंद करने की दी चेतावनी
27 अप्रैल को कोंडागांव नगर पालिका में कार्यरत सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन रोकने का मामला सामने आया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द वेतन प्रदान करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे नगरपालिका में वर्षों से अपने कर्तव्यों का पालन करने सुदूर गांवों से आ रहे हैं।