मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में नकाबपोशो के द्वारा छात्राओं को धमकाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में 3 नकाबपोश युवकों ने ट्यूशन गई छात्रों के साथ छेड़खानी व धमकी देने की घटना को अंजाम दिया। जो की पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिस पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने SSP से बात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जिस पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।