मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली शिवचौक पर शिवरात्रि पर्व के अवसर पर डीएम एसएसपी के द्वारा की महाआरती,हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
शिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुजफ्फरनगर के हृदयस्थली शिव चौक पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी,एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महा आरती के दौरान श्रद्धालु मौजूद रहे। बता दे कि शिव चौक से कावड़ यात्रा के दौरान करोड़ों की संख्या में कावड़िया परिक्रमा कर गुजरते हैं।