मुज़फ्फरनगर: एसडीएम सदर के द्वारा शेरपुर खादर क्षेत्र में ट्रैक्टर पर बैठकर किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण
पहाड़ी क्षेत्र मे हो रही भारी बरसात के कारण पहाड़ी क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र के नदियों मे पानी छोड़ा जा रहा है। मुज़फ्फरनगर की सोलानी नदी मे भी लगभग 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे नदी के आसपास का क्षेत्र जलमग्न होना शुरू हो गया है। सदर तहसील के लगभग एक दर्जन गांव जलमग्न होने की कगार पर आ गए है। जिसको लेकर एसडीएम सदर ने ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया।