मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड पर बाइक सवार लोगो को साइड मारकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरो ने पकड़ा, घायलो के उपचार को लेकर हुई नोक-झोंक
रुड़की रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली चालक ने हरिद्वार की ओर से आ रहे बाइक सवार 2 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार लोगों को साइड मार कर भागने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया व घायलों के उपचार को लेकर हड़काया। राहगीरो द्वारा ट्रैक्टर चालक को हड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।