मऊरानीपुर: पिछले 12 घंटे से मऊरानीपुर में हो रही बारिश के कारण सड़कों पर हुआ जलभराव, लोगों का जन जीवन हुआ प्रभावित
बुधवार की सुबह 5 बजे से लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बारिश होने से सड़के जलमग्न हो गई है।लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है।वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।नगर के लोगों ने बताया कि लगातार बारह घंटे से वारिश होने से लोगों के दैनिक कार्य रुके हुए है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है।