मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में पेट्रोल पंप के पास अचानक बंदर सामने आ जाने से सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे एक महिला टैक्सी में सवार होकर बड़ाबाजार से बस स्टैंड जा रही थी।तभी पैट्रोल पंप के पास टैक्सी के सामने अचानक बंदर आ जाने से टैक्सी पलट गई।राहगीरों ने टैक्सी में दबी हुई महिला और ड्राइवर को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।जहां चिकित्सकों ने घायल महिला एवं ड्राइवर का उपचार किया।महिला की हालत गंभीर झांसी रिफर।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।