मऊरानीपुर: धवाकर में ठेकेदार की मनमानी से किसान की फसल हुई चौपट, किसान ने SDM से की शिकायत
ग्राम धवाकर निवासी कमलेश पुत्र गोविंद सिंह ने बुधवार की दोपहर 12 बजे SDM को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गरोठा मऊरानीपुर रास्ते का चौड़ीकरण किया जा रहा है।ठेकेदार द्वारा नालियों को बंद कर एक तरफ जीरा एवं मिट्टी भर देने से वारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पूरा सड़क का पानी मेरे खेतो में भर जाने से 18 बीघा की मूंगफली की फसल खराब हो गई।जांच कराने की मांग।