मऊरानीपुर: कटेरा थाना पुलिस ने कटेरा नगर से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।कटेरा थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे खिरक तालपुरा कचनेव निवासी रमला उर्फ रामलाल पुत्र पंचे एवं नगाइच खिरक बाबू नगर थाना कटेरा को कटेरा नगर से गिरफ्तार कर जेल भेजा।