मऊरानीपुर: भटपुरा के फूलपुरा में सड़क और बिजली को लेकर किसानों ने कांग्रेस के साथ तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
बुधवार की दोपहर 1 बजे तहसील परिसर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों द्वारा किसान कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पिछले 10 वर्षों से फूलपुरा में एक किलोमीटर तक की सड़क कीचड़ में तब्दील।स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने ज्ञापन में जिम्मेदारो से सड़क बनवाए जाने की मांग की है।