बक्सर: सिंगरहिया तालाब में अवैध मिट्टी खनन, पुलिस ने 1 जेसीबी, 2 ट्रैक्टर जब्त किए, 5 लोग हिरासत में
Buxar, Buxar | May 21, 2026 नगर के नया बस स्टैंड के समीप स्थित सिंगरहिया तालाब में अवैध मिट्टी खनन का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी मशीन, 2 मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को हिरासत मे लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।19-20 मई की रात लगभग 3 बजे सूचना मिली कि तालाब में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई हो रही थी।