पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिला मुखिया संघ के सचिव ने पोड़ैयाहाट में हुए अपराध के दोषियों को बेनकाब करने की मांग की
गोड्डा जिला मुखिया संघ के सचिव अनुपम भगत ने पोड़ैयाहाट में बीते दिनों हुए क्राइम के पीछे के चेहरों को बेनकाब रखने की बुधवार को मांग रखी है।प्रेस से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी रेकी की जा रही है।उन्होंने अपराधियों को राजनीतिक शरण दिए जाने का आरोप किसी खास माननीय पर लगाते हुए इसकी व्यापक जांच की मांग की है।