कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2025 समाहरणालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी और सफल संचालन को लेकर निर्देश दिए।