कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, जेएमएम छात्र मोर्चा के कई सदस्य आजसू में हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जेएमएम छात्र मोर्चा के दर्जनों सदस्य आजसू में शामिल हुए। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी को आजसू की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण के संघर्ष में सबों को एक साथ जुटना है।