राजमहल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, टीकाकरण अभियान को लेकर निर्देश
राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू एवं उधवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम की संयुक्त अध्यक्षता में एक मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की बारी-बारी से गहन समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।