विजयनगर: बालिका विद्यालय बिजयनगर में पुलिस उपाधीक्षक ने महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम में दी कानूनी जानकारी
मसुदा पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बालिका विद्यालय बिजयनगर में 'महिला सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम के तहत शिरकत की।छात्राओं को कानून व अपनी सुरक्षा से संबंधित बेहद महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारियां दीं।साइबर टिप्स दिए गए।