कुंडा: मानिकपुर के मां ज्वाला देवी मंदिर में 'मिशन शक्ति' के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थाना मानिकपुर की एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार शाम 5 बजे मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही 1090, 112, 1930 सहित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक करते हुए सुरक्षा का भरोसा