पकड़ी दयाल: पकड़ीदयाल के बड़कागांव पंचायत के आम के बगीचे में मिला अज्ञात शख्स का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा
पकड़ीदयाल थाना के बड़कागांव पंचायत के आम के बगीचे में सोमवार की सुबह एक अज्ञात शख्स का शव मिला है। थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है।