बड़कागांव बाजार पर पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुदर्शन शर्मा एवं संचालन डॉ मुकेश कुमार सिंह ने की। सभी लोगों ने एक स्वर में पकड़ीदयाल को जिला बनाने की मांग उठाई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शुभम शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सुगमता, भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्र का विकास के लिए जिला बनाना होगा।