गुरूर: गुरुर में दहेज प्रताड़ना से मीनाक्षी भतरिया ने की आत्महत्या, पति, सास-ससुर और ननंद को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Gurur, Balod | Jul 8, 2026 संपूर्ण मर्ग जांच मे विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पाए जाने पर 7 जुलाई 2026 को थाना गुरूर मे अपराध पंजीबद्ध किया गया। SDOP माया शर्मा के नेतृत्व मे टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई हेतु चारों आरोपियों को ग्राम पथर्रा (दुर्ग) से हिरासत मे लिया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को ही न्यायालय मे पेश किया गया।