आंवला: आंवला के सिरौली में निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, ऑपरेशन के नाम पर नवजात की मौत और 80 हजार की ठगी
Aonla, Bareilly | Aug 21, 2026 आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के नाम पर 80 हजार रुपये ऐंठने के बाद उनके 9 महीने के नवजात शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। यह घटना 13 अगस्त को हुई, जिसकी शिकायत पीड़ित ने शुक्रवार सुबह दस बजे की है।