रंगरा चौक: 24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ आयोजन संपन्न
नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया। अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।...