जमुई: केकेएम कॉलेज परिसर के ओबीसी छात्रावास में छात्रों को 3 माह से छात्रवृत्ति राशि व राशन नहीं मिला, डीएम को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 शहर के केकेएम कॉलेज परिसर में स्थित ओबीसी छात्रावास में 3 माह से छात्रों को छात्रवृत्ति राशि व राशन नहीं मिलने से नाराज छात्रावास के दर्जनों छात्र शनिवार की दोपहर 3 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एक आवेदन देते हुए बताया कि बीते 3 माह से वहां रहने वाले 94 छात्रों को सरकार की ओर से मिलने वाले छात्रवृत्ति राशि व राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।