जमुई: मोहनपुर गांव में चाचा-भतीजे के बीच मारपीट, चार घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 मोहनपुर गांव में शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब चाचा भतीजे के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में एक पक्ष से विनेश पोद्दार उसकी भाभी संगीता देवी जबकि दूसरे पक्ष से विशुनदेव पोद्दार, प्रियंका देवी घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।