जमुई: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग रद् करने पर 30 लाभार्थियों ने खैरमा स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर किया हंगामा
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाभार्थियों की ट्रेनिंग रद्द करने के बाद लाभार्थी नाराज हो गए और शनिवार की दोपहर 3 बजे खैरमा स्थित विजन इंडिया ट्रेनिंग सेंटर में सभी लाभार्थियों ने व्यवस्थापक के खिलाफ जमकर हंगामा व नारेबाजी की। जिसके बाद सभी लाभार्थी समाहरणालय स्थित डीएम अभिलाषा शर्मा के कार्यालय पहुंचे।