जमुई: रतनपुर बैंक मोड़ के पास पड़ोसियों ने युवक को पीटकर किया घायल, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र के रतनपुर बैंक मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे पडोसियों ने लोहे की रॉड और ईंट से मारकर रतनपुर निवासी संजीव कुमार को घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद घायल संजीव कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा संजीव कुमार का इलाज किया जा रहा है।