हरसूद: हरसूद में “पंचायत का साथ, बच्चों का विकास” कार्यक्रम, 20 पंचायतों के सरपंच-सचिवों को प्रशिक्षण
Harsud, Khandwa | Sep 30, 2026 हरसूद। जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा के मार्गदर्शन एवं जनपद पंचायत हरसूद सीईओ जितेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में 20 चयनित ग्राम पंचायतों में “पंचायत का साथ, बच्चों का विकास” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सरपंच एवं ग्राम सचिवों को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर पिरामल फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।